संवाद न्यूज एजेंसी
अबोहर। विधायक संदीप जाखड़ ने वीरवार को अनाज मंडी का दौरा किया और किसानों के साथ बातचीत करते हुए अनाज मंडी में धान खरीद का जायजा लिया गया। विधायक जाखड़ ने कहा कि आज मंडी में 8, 10, 12 किलो की काट को लेकर किसानों में रोष पाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि किसानों का रोष भी जायज है, क्योंकि पहले वे फसल की बुआई से लेकर उसके पकने तक दिन-रात एक करते हैं और उसके बाद जब फसल मंडी में आती है, तो उन्हें काट के नाम पर चूना लगाया जाता है। आखिर यह काट किसकी जेब में जा रही है, यह सच सबके सामने आना चाहिए। आढ़ती एसोसिएशन के पदाधिकारियों को भी आवाज उठाई जानी चाहिए कि आखिर इतनी काट क्यों काटी जा रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री व कृषि मंत्री से इस सिलसिले में ध्यान देने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि डीसी को यहां पहुंचकर पूरी स्थिति का जायजा लेना चाहिए और काट की दिक्कत झेल रहे किसानों से बातचीत कर उनकी समस्या का हल निकालना चाहिए।
फोटो-3 - अबोहर की अनाज मंडी में धान की खरीद का जायजा लेने पहुंचे विधायक संदीप जाखड़।