फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा नोबल के साथ धरने पर बैठे विधायक परगट

Mon, 08 Aug 2016 07:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
धरना-प्रदर्शन - फोटो : demo
विज्ञापन
प्राइवेट स्कूलों की ओर से ली जा रही अधिक फीस के खिलाफ स्कूली छात्रा ने सोमवार को कैंट हलके के विधायक परगट सिंह के घर बाहर धरना दिया। इस दौरान परगट सिंह भी छात्रा के साथ धरने में बैठ गए।
विज्ञापन


परगट सिंह ने छात्रा से हमदर्दी जताते हुए कहा कि वह हर कदम पर उसके और उसके जैसे विद्यार्थियों के साथ हैं। छात्रा नोबल ने परगट सिंह को अपने संघर्ष और स्कूलों की ओर से ली जा रही भारी भरकम फीस व अन्य परेशानियों के बारे में बताया। विधायक परगट सिंह ने छात्रा और उसके परिजनों को विश्वास दिलाया कि वह अपने स्तर पर जो कुछ भी हो सकेगा, वो करेंगे।

परगट ने कहा कि वह भी इस बच्ची के संघर्ष के साथ हैं। अकाली दल से अलग होने के बाद विधायक पार्टी से नाराज चल रहे हैं। परगट सिंह का कहना है कि यह मुद्दा न्यूज पेपर के जरिये उनके ध्यान में है। वहीं यह सारी जिम्मेदारी शिक्षा विभाग और शिक्षा मंत्री की बनती है। उन्होंने कहा कि जब छात्रा से उनकी बात हुई तो उनको पता चला कि विद्यार्थी इस मुद्दे पर काफी परेशान हैं। हाईकोर्ट ने जो फैसला दिया है उस पर नोटिफिकेशन किए जाने जरूरत है। उन्होंने कहा कि वह इस बारे में शिक्षा मंत्री को लिखेंगे व सेशन में भी इस मुद्दे को उठाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें