फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर के गांव नाहलां में गिरी मिसाइल: 10 फुट जमीन खोदकर निकाली गई, धमाकों से दहले लोग; धमाके के बाद लगी आग

Sat, 10 May 2025 03:22 PM IST
निवेदिता वर्मा मनमोहन सिंह, संवाद, जालंधर

सार

जालंधर के गांव नाहलां में जहां मिसाइल गिरी, वहां से 100 मीटर की दूरी पर स्थित घरों की दीवारें हिल गई। धमाके के बाद खेत से मिट्टी का बहुत ऊंचा गुबार उठा जिसे देख आसपास के लोग डर गए थे।  
विज्ञापन
जालंधर में मिसाइल गिरी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच शुक्रवार शनिवार की रात जालंधर में एक के बाद एक कई धमाके हुए जिससे आसपास का एरिया दहल गया। अमर उजाला की टीम जालंधर के गांव नाहलां में ग्राउंड रिपोर्ट के लिए पहुंची तो वहां लोगों की भीड़ लगी हुई थी। 
विज्ञापन


लोग ड्रोन, मिसाइल बमनुमा चीज के उपकरण लेकर इधर उधर टहल रहे थे। घटना सुबह करीब 8:30 बजे की बताई जा रही है। लोग घरों से बाहर निकल रहे थे कि एकदम से धमाके की आवाज से पांच किलोमीटर से ज्यादा का एरिया दहल गया। धमाके की आवाज आने के बाद लोग 10-15 मिनट तक घरों से बाहर ही नहीं निकले। 

गांव के सरपंच और कुछ लोगों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को दिखा। घटना स्थल से 100 मीटर की दूरी पर स्थित घरों की दीवारें हिल गई। धमाके के बाद खेत से मिट्टी का बहुत ऊंचा गुबार उठा जिसे देख आसपास के लोग डर गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका संभालते हुए लोगों को एहतियातन दूर किया और इलाके को सील कर दिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Indo-Pak Tension: बठिंडा में एयरफोर्स स्टेशन के नजदीक धमाका, पुलिस जांच में जुटी; रेड अलर्ट जारी

सूरानुस्सी आर्मी के कमांडर और सिपाही भी माैके पर पहुंचे जिन्होंने उपकरण के साथ बारूद से सनी मिट्टी को भी कब्जे में ले लिया। काफी देर तक आसपास के लोगों को समझ ही नहीं आया कि आखिरकार हुआ क्या है।

खेत जोतने आ रहा था, धुंए का गुबार देखा तो सांसें रुक गई

जिस किसान का खेत है, उसे धमाके की आवाज तो आई थी लेकिन पता नहीं था कि उपकरण उसके खेत में ही फटे हैं। जब खेत मालिक विद्यानंद ने देखा तो धुएं का गुबार उठ रहा था। वह घर से ट्रैक्टर लेकर खेत जोतने के लिए ही निकले थे। खेत का मंजर देखकर उनकी रूह कांप गई। उन्होंने देखा कि बम के उपकरण गिरने से खेत की नाड़ को भी आग लग गई।
विज्ञापन


घर की दीवारें हिल गई, बच्चे डर गए थे: सैमुअल वडिंग

घटनास्थल से कुछ दूरी पर स्थित घर में सैमुअल वडिंग परिवार के साथ रह रहे हैं। वडिंग ने बताया कि सुबह धमाके के साथ घर की दीवारें हिल गई और बच्चे चीख उठे। घर के कांच और बल्ब भी फूट गए। उन्होंने बाहर निकलकर देखा तो सिर्फ मिट्टी का गुबार दिख रहा था। पुलिस तो आधे घंटे बाद मौके पर पहुंची तब तक तो वहां पर भीड़ जमा हो चुकी थी।

धमाके में घर के शीशे टूटे तो भाग कर घटनास्थल पर पहुंचा

उन्होंने बताया कि पशुओं को चारा डालने के बाद नाश्ता करने के लिए बैठ ही रहे थे कि एकदम से धमाका हुआ और घर के शीशे टूट गए। दो मिनट में भाग कर घटना स्थल पर पहुंचे तो धुआं ही दिख रहा था। देखने से लगा कि मिसाइल फटने के बाद जमीन में गिरी और अंदर धंस गई। सांस रोक देने वाला मंजर था। उनका घर सिर्फ ढाई सौ मीटर की दूरी पर है। एक तरफ उपकरणों से धुआं निकल रहा था और लोग ऐसे खड़े थे जैसे उन्हें जिंदगी की कोई परवाह ही नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें