फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरहद पर तनाव का असर: अपने ही देश में आने से कतरा रहे NRI, कनाडा-यूके के कई लोगों ने रद्द की अपनी यात्रा

Thu, 08 May 2025 03:35 PM IST
निवेदिता वर्मा सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)

सार

ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में आतंकियों के ठिकाने तबाह किए तो कनाडा व यूके में रह रहे पंजाबी समुदाय के लोगों की चिंता बढ़ गई। उन्हें डर है कि दोनों देशों के बीच युद्ध न छिड़ जाए। वे इसलिए चिंतित हैं, क्योंकि पंजाब की 553 किलोमीटर सीमा पाकिस्तान से सटी है।
विज्ञापन
यात्रा रद्द - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत व पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। दोनों देशों के बीच युद्ध की संभावना के चलते कनाडा व यूके में रहने वाले कई लोगों ने अपनी भारत यात्रा रद्द कर दी है।
विज्ञापन


बता दें कि कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद कनाडा सरकार ने वहां के निवासियों को भारत यात्रा के लिए एडवाइजरी जारी की थी। कनाडा सरकार ने पूरे भारत में आतंकवादी हमलों के खतरे का हवाला देकर यात्रियों को सतर्क रहने, भीड़-भाड़ वाले स्थानों से दूर रहने के निर्देश दिए थे, लेकिन मंगलवार रात भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में आतंकियों के ठिकाने तबाह किए तो कनाडा व यूके में रह रहे पंजाबी समुदाय के लोगों की चिंता बढ़ गई। उन्हें डर है कि दोनों देशों के बीच युद्ध न छिड़ जाए। वे इसलिए चिंतित हैं, क्योंकि पंजाब की 553 किलोमीटर सीमा पाकिस्तान से सटी है।

यह भी पढ़ें: अमृतसर में गिरे मिसाइल के टुकड़े: मजीठा के गांव के खेतों में मिले, किसानों ने पुलिस को दी सूचना; जांच शुरू

फ्लाइट की टिकट कैंसिल करवाई

कनाडा के नागरिक पंजाबी मूल के प्रदीप सिंह पंजाब आने की तैयारी कर रहे थे। उन्हें पंजाब में एक परिवारिक कार्यक्रम में शामिल होना था, लेकिन अब उन्होंने अपनी यात्रा रद्द कर दी है। फ्लाइट की टिकट कैंसिल करवा दी है। वहीं, कनाडा में रेडियो जाॅकी जोगिंदर सिंह का कहना है कि उनके पास लगातार लोगों की ऐसी कॉल्स आ रही हैं। वे बता रहे हैं कि वे भारत जाने वाली फ्लाइट की टिकट कैंसिल  करवा रहे हैं। साथ ही पंजाब के ताजा हालात की जानकारी ले रहे हैं। यूके की निवासी इंदरजीत कौर को इसी माह नकोदर आना था। यहां उन्हें अपने गांव में मेले में शिरकत करनी थी, लेकिन इस साल वह मेले में नहीं आएंगी। उसके परिवारिक सदस्यों ने उनकी टिकट कैंसिल करवा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें