फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा चुनाव कार्यालय में महिलाओं से गाली गलौच

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे रोड स्थित भाजपा चुनाव कार्यालय में वीरवार शाम दो युवक घुस आए। उन्होंने कार्यालय में बैठी महिलाओं से गाली-गलौच की और कार्यकर्ताओं को धमकाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। घटना के बाद भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे डीएसपी सब डिवीजन सुरिंदर सिंह ने वायरल वीडियो के आधार सिटी थाने में मामला दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

भाजपा के सीनियर नेता उमेश शारदा, ओम प्रकाश बहल, यज्ञदत्त ऐरी, बलभद्र सैन दुग्गल, रमेश सचदेवा, मनु धीर ने बताया कि वीरवार शाम भाजपा के चुनाव कार्यालय में दो संदिग्ध सफेद रंग की गाड़ी में आए। उन्होंने कार्यालय में मौजूद मधु सूद, मोतिया भोला के साथ गालीगलौच की। कुछ कार्यकर्ताओं ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इसके बाद कार्यकर्ता और नेता धरने पर बैठ गए।
उन्होंने निकाय चुनाव में सीआरपीएफ तैनात करने की मांग की। दूसरी तरफ घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने कार्यालय के दोनों तरफ बैरिकेडिंग कर दी। डीएसपी सिटी सुरिंदर सिंह ने वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों पर मामला दर्ज करने के आदेश दे दिए। वहीं भाजपा का लीगल सेल भी पंजाब के को-कनवीनर लीगल सेल एडवोकेट चंद्र शेखर की अगुवाई में इस घटना के बाद सक्रिय हो गया है। धरने में शाम सुंदर अग्रवाल, अनु कुमरा, विक्रम, निर्मल, अशोक माहला, जगदीश शर्मा, अश्वनी तुली, मनमोहन राय, रिंपी शर्मा शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें