-बेटी के पेट में दर्द हुआ तो निकली गर्भवती, मां को बताया सारा वाकया
-डिवीजन तीन पुलिस ने पिता के खिलाफ किया मामला दर्ज, तलाश जारी
-
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। कलयुगी पिता ने अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म कर इंसानियत को शर्मसार कर दिया। उसने बेटी को धमकी भी दी कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो उसे जान से मार देगा। जब बच्ची के पेट में दर्द हुआ तो उसने अपनी मां को बताया। डाॅक्टर के पास जांच करवाई गई तो पता चला कि वह गर्भवती है। मां ने डांट कर बच्ची से पूछा तो उसने सारी बात बता दी। इसके बाद आरोपी भाग गया। मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है।
पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। पीड़िता की मेडिकल जांच कराने की प्रक्रिया में जुटी है। पीड़िता ने मां को बताया कि करीब 4 महीने पहले उसका पिता उसे अपनी फैक्टरी में ले गया और दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां के अनुसार बेटी के पिता ने उसके साथ कई बार गलत काम किया जिस कारण वह अब 4 माह की गर्भवती है। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है।