फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों की चूरा पोस्त बरामद

Tue, 12 Nov 2013 11:05 PM IST
अमर उजाला,जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
देहात पुलिस के स्पेशल सेल की टीम ने तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़ कर छह हजार किलो चूरा पोस्त को बरामद किया है।
विज्ञापन


पुलिस की छापामारी के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर मौके से भाग निकले। पुलिस को पता चला है कि तस्करी की खेप राजस्थान से लाई गई थी और इसको आगे दोआबा में सप्लाई किया जाना था। तस्करों की पहचान पूर्ण सिंह व अमर सिंह दोनों भाई निवासी गांव तोती सुलतानपुर लोधी के रूप में हुई।

एसएसपी यूरिंदर सिंह हेयर व एसपी डिटेक्टिव राजिंदर सिंह ने बताया कि स्पेशल सेल के इंचार्ज शिव कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि शाहकोट में चूरा पोस्त की भारी खेप तस्करी कर लाई गई है। पुलिस टीम ने गांव बिल्ली वड़ैच में झाड़ियों में चूरा पोस्त का ट्रक बरामद कर लिया।
विज्ञापन


इस मौके पर डीएसपी हरप्रीत बैनीपाल भी पहुंच गए। ट्रक में कागजात व अन्य दस्तावेज बरामद हुए। इससे पता चला कि मौके से मुकेरियां का रहने वाला ट्रक चालक और तस्कर भाई पूर्ण सिंह व अमर सिंह फरार हुए हैं।

ट्रक के अंदर 200 बोरी चूरा पोस्त की मिली, जिसका वजन छह हजार किलो था। पुलिस ने पुराना रिकार्ड खंगाला तो पता चला कि दोनों भाइयों पर तस्करी के छह केस पहले से दर्ज हैं।

वे 1993 से तस्करी में लिप्त थे और जेल से छूटते ही दोबारा कारोबार में लग जाते थे। एसएसपी हेयर ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों को काबू करने के लिए स्पेशल टीमों का गठन किया है, जो अलग-अलग स्थानों पर छापामारी कर रही हैं।
विज्ञापन


एसएसपी यूरिंदर हेयर ने बताया कि जालंधर देहात की पुलिस ने इस साल बीते 10 माह में 20 क्विंटल चूरा पोस्त, चार किलो 520 ग्राम अफीम, दो किलो 700 ग्राम चरस, पांच किलो 109 ग्राम स्मैक, 18 किलो 953 ग्राम हेरोइन, 37 किलो 15 ग्राम नशीला पाउडर, 1102 नशीले इंजेक्शन, 162 नशीले सिरप, सवा लाख नशीली गोलियां, 2 हजार 326 नशीले कैप्सूल, एक किलो 240 ग्राम आइस बरामद की जा चुकी है। इन केसों में 541 केस दर्ज किए गए हैं और 719 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें