स्थानीय गीता कॉलोनी स्थित प्रॉपर्टी डीलर की कोठी का ताला तोड़कर चोर 25 लाख का सोना चुराकर ले गए। वारदात उस वक्त हुई, जिस वक्त प्रॉपर्टी डीलर पारिवारिक सदस्यों के साथ रिश्तेदारों को यहां जंडियाला गया हुआ था।
घटना के बारे में प्रॉपर्टी डीलर मंजीत सिंह ने बताया कि वह परिवार सहित रिश्तेदारों के साथ जंडियाला गया हुआ था। पीछे से गीता कालोनी स्थित उसकी कोठी के ताले तोड़कर चोर अंदर से 80 तोले सोने के आभूषण, एक लैपटॉप के अलावा नकदी चुराकर ले गए।
चोरों ने इस वारदात को काफी मजे से अंजाम दिया। कोठी के भीतर से चोर मिठाई को भी खा गए और काफी तसल्ली से कोठी के अंदर सामान को खंगाला। सूचना पाकर डिवीजन नंबर पांच की पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया। कोठी से फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की सहायता से कुछ निशाना भी लिए गए हैं, जिनकी सहायता से पुलिस रिकार्ड को खंगाल रही है।