लॉकडाउन में फंसे अन्य राज्यों के यात्रियों को सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए वीरवार को भी तीन ट्रेनें चली। पहली ट्रेन यूपी के आजमगढ़ के लिए 11:58 बजे रवाना हुई। दूसरी दरभंगा के लिए शाम 5:00 बजे और तीसरी बहराइच के लिए रात को चली।
विज्ञापन
इस दौरान यात्रियों को मेडिकल चेकअप के बाद ट्रेन टिकट देने की प्रक्रिया पूरी करने के बाद बसों के जरिए सिटी रेलवे स्टेशन लाया गया। सरकार की तरफ से व्यवस्था की गई है कि जिन्होंने वापस घर जाने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है, उनको मैसेज भेजा जा रहा है। फोन कॉल भी की जा रही है। डीसी ने कहा कि श्रमिकों को उनके गांव में सुरक्षित भेजने के लिए ट्रेनें चलाने का क्रम जारी रखा जाएगा। यात्रा पूरी तरह से निशुल्क है और राज्य सरकार की तरफ से ही सारा खर्च किया जा रहा है।