बस्ती पीरदाद में पड़ते ग्रीन एवेन्यू इलाके में लग रहे मोबाइल टावर के विरोध में ग्रीन एवेन्यू वेलफेयर सोसाइटी (रजि.) के पदाधिकारियों ने बुधवार को निगम कमिश्नर गुरप्रीत सिंह खैहरा को ज्ञापन सौंपा।
सोसाइटी पदाधिकारियों के अनुसार मोहल्ले में लग रहे टावर की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। टावर से निकलने वाली घातक किरणें लोगों की सेहत पर विपरीत असर डालती हैं। इससे लोगों में बीमारी फैलने का खतरा बना रहेगा।
उन्होंने निगम कमिश्नर से मांग की है कि मोहल्ले में लगे रहे टावर का काम जल्द से रुकवाया जाए। निगम कमिश्नर खैहरा ने लोगों की समस्याओं को सुनकर उसके समाधान करवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान पार्षद बलदेव सिंह देव, डॉ. प्रदीप राय, अकाली जत्थेदार प्रीतम सिंह मौजूद थे।