फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में बढ़े वायरल के मरीज 

Wed, 24 Aug 2016 07:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
hospital - फोटो : demo
विज्ञापन
बदलते मौसम की वजह से महानगर में वायरल के मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। सिविल अस्पताल में चेकअप करवाने वाले मरीजों की संख्या बढ़ गई है। अस्पताल में इस समय रेगुलर चेकअप के लिए 250 से 300 से ज्यादा मरीज आ रहे हैं।
विज्ञापन


इनमें से 150 से 175 मरीज वायरल के आ रहे हैं। शहर में डेंगू के डर से काफी हद तक मरीज खून की जांच करवा रहे हैं। इससे सिविल अस्पताल की लैब भी जाम हो गई है। लैब वाले लोगों को टेस्ट की रिपोर्ट के लिए 2 दिन का समय दे रहे हैं। वहीं पर्ची बनाने से लेकर चेक करवाने तक मरीजों को कई घंटे का समय लग रहा है। सिविल अस्पताल में बुखार के अलावा उल्टी-दस्त के मरीजों संख्या भी बढ़ गई है।

सिविल सर्जन राजीव दुग्गल का कहना है कि अचानक बढ़ी मरीजों की संख्या से थोड़ी परेशानी हो रही है। वहीं मरीजों का अच्छे से चेकअप और इलाज हो रहा है। मरीजों को दवाएं भी अस्पताल से मुहैया करवाई जा रही हैं। अस्पताल में टेस्ट भी तेजी से किए जा रहे हैं। हर काम को करने में थोड़ा समय तो लगता ही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें