फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीटिंग लेने पहुंचे सांपला, डीसी की गैरहाजिरी पर तमतमाए

Mon, 29 Jun 2015 10:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय सामाजिक सुरक्षा राज्य मंत्री विजय सांपला सोमवार को जिला विजिलेंस एंड मॉनीटरिंग कमेटी की मीटिंग लेने दिल्ली से विशेष तौर पर आए, लेकिन डीसी कपूरथला इसके लिए समय नहीं निकाल सके। इससे तमतमाए सांपला ने मीटिंग रद्द कर दी और दिल्ली लौट गए।
विज्ञापन



सांपला जिला विजिलेंस एंड मॉनीटरिंग कमेटी कपूरथला के चेयरमैन भी हैं। 15 दिन पहले उन्होंने मीटिंग के बारे में सभी अधिकारियों को सूचित कर दिया था और कहा था कि सभी मीटिंग में हाजिर रहे। डीसी कमल किशोर यादव को भी उपस्थित रहने के लिए कहा गया था। सोमवार को सभी संबंधित अधिकारी तो मीटिंग स्थल पर समय से पहुंच गए, लेकिन डीसी नहीं आए।



एडीसी सामान्य परमजीत सिंह ने बताया कि डीसी जालंधर में व्यस्त हैं। इसलिए वह मीटिंग में शामिल नहीं हो सकते। इस पर सांपला ने मीटिंग रद्द करते हुए कहा कि डीसी की मीटिंग में मौजूदगी को सुनिश्चित बनाने के लिए ही उन्होंने मीटिंग का दिन 22 जून से 29 जून किया था। अगर डीसी मीटिंग में शामिल नहीं हो सकते थे तो उन्हें पहले सूचित करना चाहिए था ताकि वह मीटिंग स्थगित कर देते।
विज्ञापन




सांपला ने कहा कि जिला प्रशासन को चलाने में डीसी का महत्वपूर्ण रोल होता है। उनकी अनुपस्थिति में इतनी महत्वपूर्ण मीटिंग में निष्कर्ष पर पहुंचना असंभव है। वह ही जिले में एमपी लैड फंड के इस्तेमाल और ग्रांट वितरण का रिव्यू कर सकते हैं। साथ ही केंद्रीय सरकार की विभिन्न स्कीमों का मूल्यांकन कर सकते हैं। डीसी कपूरथला डीएस मांगट के ट्रेनिंग पर होने के चलते कपूरथला का अतिरिक्त चार्ज डीसी जालंधर कमल किशोर यादव के पास है।



मैं जालंधर में एक मीटिंग में व्यस्त था। इस वजह से कपूरथला की मीटिंग में शामिल नहीं हो सका। इस बारे में मैंने केंद्रीय राज्य मंत्री को बता दिया था।
विज्ञापन

कमल किशोर यादव, डीसी, कपूरथला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें