मुक्तसर में आयोजित बैठक में लंबी धरने की तैयारियों के बारे में बताते हनी फत्त नवाला।
- फोटो : अमर उजाला
मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन और वरिष्ठ कांग्रेस नेता जगजीत सिंह हनी फत्तनवाला ने 18 जून को लंबी में होने वाले कांग्रेस पार्टी के धरने के बारे में बैठक की।
फत्तनवाला के निवास पर आयोजित इस बैठक में हनी फत्तनवाला ने कार्यकर्ताओं से इस धरने में बढ़-चढ़कर शामिल होने का आह्वान किया। फत्तनवाला ने कहा कि बीते नौ सालों में इस सरकार ने पंजाब को सिर्फ आर्थिक मंदहाली, नशा और बेरोजगारी के अलावा कुछ नहीं दिया है। 18 जून को मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के पैतृक हलका लंबी में कांग्रेस की ओर से अकालियों की धक्केशाहियों के खिलाफ राज्य स्तरीय धरना दिया जा रहा है।
इसमें कैप्टन अमरिंदर सिंह विशेष तौर पर शामिल होंगे। इस दौरान जसकरन जस्सेआणा, इकबाल सिंह संगूधौण, करमजीत सिंह करमा, मनजीत मराड़, दिनेश कुमार, गुरटेक सिंह, शिवराज सिंह, जीता सिंह मौजूद थे।