फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: बस्ती की मोदी मैट्रेस फैक्टरी में भीषण आग, एक व्यक्ति घायल

Thu, 03 Sep 2026 06:08 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जालंधर। दाद रोड स्थित मोदी मैट्रेस फैक्टरी में वीरवार सुबह करीब 9 बजे भीषण आग लग गई। 30 कर्मचारियों ने समय रहते जान बचाई। आग तेजी से फैली, लपटें एक किलोमीटर दूर तक दिखीं और रिहायशी घरों तक भी पहुंचीं।
विज्ञापन

फैक्टरी में केमिकल और ज्वलनशील सामग्री होने से आग विकराल हुई। एडीएफओ मनिंदर सिंह के अनुसार, फायर ब्रिगेड को 9:15 बजे सूचना मिली। 8 से 10 गाड़ियां पहुंचीं, कई घंटों बाद 95 फीसदी आग पर काबू पाया गया। शेड गिरने से बचाव कार्य में बाधा आई। एक व्यक्ति घायल हुआ जिसे अस्पताल ले जाया गया। फैक्टरी का लैंटर गिरा, दो बाइक और पानी की टंकी भी जल गईं। स्थानीय लोगों ने रिहायशी इलाके में फैक्टरी की सुरक्षा पर सवाल उठाए उसे बाहर करने की मांग की। आग का सटीक कारण स्पष्ट नहीं है शॉर्ट सर्किट संभावित वजह मानी जा रही है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें