फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: कार सवार नकाबपोश बदमाशों ने बाइक सवार पर दागीं गोलियां, एक जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
छावनी के आर्य अनाथालय चौक पर वारदात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर। शुक्रवार शाम कार सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने बाइक सवार दो युवकों पर ताबड़तोड़ पांच गोलियां दागीं। दोनों बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। इस दौरान एक नौजवान गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे स्थानीय अस्पताल में दाखिल कराया गया। कार में चार लोग सवार थे। सूचना मिलते ही डीएसपी सुखविंदर सिंह पुलिस पार्टी संग वारदात स्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।
डीएसपी सुखविंदर सिंह ने बताया कि दो युवक बाइक पर सवार होकर आर्य अनाथालय चौक के पास पहुंचे कि कार सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उन पर गोलियां दागनीं शुरू कर दी। लविश बाइक चला रहा था, उसे गोलियां लगी। जख्मी हालत में उसे स्थानीय अस्पताल में दाखिल कराया है। डीएसपी ने कहा कि पीड़ितों की किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। जहां से आरोपी भागे हैं, वहां लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, लविश के साथी ने बताया कि वह छावनी की तरफ से आ रहे थे। जैसे ही आर्य अनाथालय चौंक के नजदीक पहुंचे कि कार से दो नकाबपोश बदमाश उतरे और उन पर गोलियां दागनी शुरू कर दी। आरोपियों ने पांच गोलियां दागीं। वारदात में लविश गोली लगने से जख्मी हो गया। उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें