फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकाबपोश बदमाशों ने बस स्टैंड पर मचाया उत्पात

Mon, 25 Nov 2013 11:11 PM IST
अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
नवांशहर। दो गाड़ियों में तेजधार हथियारों से लैस होकर आए नकाबपोश बदमाशों ने सोमवार को बस स्टैंड के पास जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान उन्होंने टैक्सी स्टैंड पर खड़ी गाड़ियों को तोड़ दिया और पांच चालकों को जमकर पीटा। इनमें से तीन की हालत गंभीर है। उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान अपने साथियों की पिटाई से नाराज टैक्सी ड्राइवरों ने अंबेडकर चौक पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


आधा घंटे के जाम से लोगों को काफी परेशानी हुई। जाम की सूचना पर एसपी डी गगन अजीत सिंह, डीएसपी नवांशहर सर्बजीत सिंह भारी पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आश्वासन पर टैक्सी चालकों ने जाम खोल दिया।

जानकारी के अनुसार नवांशहर बस स्टैंड पर तीन दिन पहले दो निजी बस आपरेटरों में झगड़ा हो गया था। मामले को शांत करवाने के लिए पास ही में खड़े टैक्सी ड्राइवर भी पहुंचे।
विज्ञापन


जिससे एक बस आपरेटर नाराज हो गया। उसकी टैक्सी ड्राइवरों से कहासुनी हो गई। मामला किसी तरह शांत हो गया, लेकिन सोमवार को करीब साढ़े ग्यारह बजे दो गाड़ियों में आए लोगों ने टैक्सी स्टैंड पर जमकर उत्पात मचाया और ड्राइवरों पर तेजधार हथियारों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। तीन टैक्सी ड्राइवरों सुरजीत सिंह, मनी व महिद्र सिहं को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया, जबकि होशियार सिंह व सतबीर सिंह को मामूली चोटें आई हैं। 
विज्ञापन


उधर, टैक्सी यूनियन के प्रधान रछपाल सिंह व उप प्रधान हरनेक सिंह ने पुलिस से बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज करके उनको गिरफ्तार करने की मांग की है।
---------------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें