फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: विवाहिता ने फंदा लगाकर की जान, ससुर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। खंडवाला इलाके क्षेत्र में 32 वर्षीय विवाहिता अनु ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के मायके पक्ष ने गंभीर आरोप लगाए हैं कि अनु को उसके ससुरालवाले मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे।
परिजनों का कहना है कि मृतका के ससुर की नीयत ठीक नहीं थी जिसके कारण अनु मानसिक तनाव का शिकार हो गई थी। यह दबाव उसे आत्महत्या की ओर ले गया। अनु की शादी करीब पांच साल पहले खंडवाला इलाके में हुई थी और उनका एक चार साल का बेटा भी है। मृतका का पति दुबई में काम करता है जिसके कारण वह ससुराल में अकेले रह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक प्रारंभिक जांच और मायके वालों के बयानों के आधार पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में मृतका के ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी और अन्य आरोपों की भी गहन जांच की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें