फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बच्चों के पिता ने नाबालिग को दिया शादी का झांसा

Sat, 19 Apr 2014 11:17 PM IST
मोगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा फतेहगढ़ पंजतूर निवासी दो बच्चों के पिता गुरदेव सिंह उर्फ निक्का ने खुद को कुंवारा बताकर नाबालिग को शादी का झांसा दिया और उससे संबंध बना लिए।
विज्ञापन


आरोपी के शादीशुदा होने का पता चलने पर नाबालिग ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे मोगा सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना फतेहगढ़ पंजतूर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

थाना फतेहगढ़ पंजतूर के थाना प्रभारी रशपाल सिंह ने बताया कि 17 वर्ष की एक लड़की रोजाना एक मिनी बस से कस्बा जीरा में पढ़ने जाती थी। इसी बीच उसके प्रेम संबंध बस कंडक्टर से हो गए। बस कंडक्टर गुरदेव सिंह ने युवती को कुंवारा बताकर शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच युवती को गुरदेव सिंह के शादीशुदा और दो बच्चाें के पिता होने का पता चला। उसके परिजनों ने भी उसकी शादी कराने से इंकार कर दिया। इससे परेशान होकर लड़की ने जहरीली वस्तु निगल ली थी। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें