नागरिकता संशोधन कानून के पक्ष में पठानकोट के वकीलों ने समर्थन मार्च निकाला। सीनियर वकील अशोक पराशर के नेतृत्व में निकाले समर्थन मार्च में वक्ताओं ने कहा कि सीएए कानून का देश भर में कुछ लोगों द्वारा निजी हितों की खातिर विरोध किया जा रहा है। अब उक्त कानून के समर्थन में आम जनता और शिक्षित वर्ग आगे आ रहे हैं।
बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट अशोक पराशर ने करीब डेढ़ घंटा तक उपस्थित जनसमूह को नागरिकता संशोधन कानून की बारीकियों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए इस बिल का विरोध कर रहे हैं, जबकि यह बिल किसी भी भारतीय नागरिक के खिलाफ नहीं है। उन्होंने बताया कि इस कानून के माध्यम से पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बंगलादेश में धार्मिक प्रताड़ना का शिकार हुए हिंदू, सिख, बौद्ध, ईसाई और पारसी लोगों को भारतीय नागरिकता दिलवाई जाएगी लेकिन किसी से नागरिकता छीनी नहीं जा सकेगी।
समर्थन मार्च में एडवोकेट मीना तरनाच, एडवोकेट आशु सलारिया, एडवोकेट जेडी शर्मा, बार एसोसिएशन अध्यक्ष एडवोकेट नवदीप सैनी, पूर्व उपप्रधान एडवोकेट राजदीप सिंह, पूर्व बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट यशपाल ठाकुर, उपाध्यक्ष एडवोकेट नरेंद्र ठाकुर, एडवोकेट एम एस ठाकुर, एडवोकेट जेपी शुक्ला, एडवोकेट पवन शर्मा, एडवोकेट रक्षा पंडित, एडवोकेट आरती ततयाल, भाजपा जिला अध्यक्ष विजय शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष विपन महाजन, पूर्व विधायक सीमा कुमारी और एडवोकेट अमरजीत सिंह मौजूद थे।
फोटो:-4-मिनी सचिवालय के सामने रैली निकालते वकील।