फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन पहले निकलवायी क्रेटा गाड़ी, लुटेरों ने कारोबारी से गन प्वाइंट पर लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
अलावलपुर इलाके में सोमवार को ईंट भट्ठा कारोबारी की क्रेटा गाड़ी को लुटेरे गन प्वाइंट पर लेकर लूट ले गए। पीड़ित ने इस कार को दो दिन पहले ही शोरूम से निकलवाया था। गौरतलब है कि जो लुटेरे थे वे भी क्रेटा गाड़ी में सवार थे। वारदात के में कितने लुटेरे शामिल थे, अभी तक साफ नहीं हो पाया।
विज्ञापन

पुलिस को दी जानकारी में पीड़ित ईंट भट्ठा कारोबारी चरणजीत सिंह निवासी मोता सिंह नगर ने बताया कि उसका भट्ठा अलावलपुर इलाके में है। वह रोजाना अपनी कार से ही भट्ठे पर जाता है। दो दिन पहले ही उसने नई क्रेटा कार को निकलावाया था, जिसको लेकर वह सोमवार को वहां पर गया था। शाम को काम खत्म करने के बाद वह वापस लौट रहा था तभी वह रास्ते में कि रास्ते में अलावलपुर के निकट वह लघुशंका के लिए रुका था। तभी एक नई क्रेटा कार उसके पास से निकाली और कुछ दूर जाकर यू टर्न लेकर वापस आ गयी, जिसमें से दो लुटेरे निकले और उन्होंने पिस्तौल तान दी। दोनों लुटेरे उसकी नई क्रेटा कार को लेकर फरार हो गए। एसपी सर्बजीत सिंह बाहिया का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद काफी समय तक चरणजीत सही ढंग से बयान नहीं दे पा रहा था। उसको यह भी नहीं पता चल पाया कि लुटेरों की संख्या कितनी थी। इतना तय है कि लुटेरे तीन या उसके अधिक थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें