फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबोहर में सड़क पर उतरीं कई जत्थेबंदियां

विज्ञापन
अबोहर के श्रीगंगानगर रोड पर चक्का जाम करते विभिन्न किसान संगठन। - फोटो : ABOHAR
विज्ञापन
अबोहर। किसान संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर शनिवार को कई जत्थेबंदियों के सदस्यों ने खुईयां सरवर के निकट दोपहर 12 से 3 बजे तक चक्का जाम कर मोदी सरकार के खिलाफ रोष जताया। चक्का जाम में क्रांतिकारी किसान यूनियन, देहाती मजदूर सभा, जम्हूरी किसान सभा, कुलहिंद किसान सभा, टीएसयू, मुलाजिम तालमेल किसान संघर्ष कमेटी के सदस्यों ने हिस्सा लिए।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से कृषि कानून रद्द करने, एमएसपी पर कानून बनाने, बिजली एक्ट 2020 रद्द करने की मांग की। साथ ही कहा कि मांगों को लेकर किसान सड़कों पर संघर्ष कर रहे हैं। केंद्र सरकार किसानों की मांगों की अनदेखी कर रही है।
इस मौके पर पूर्ण सिंह, अशोक कुमार, सुलतान राम, जैमल राम, जग्गा सिंह, सुरेन्द्र धरांगवाला, गुरमीत सिंह, बलविंदर सिंह, महेन्द्र कौर, कुलवंत सिंह, जरनैल सिंह, जगजीत सिंह, हरदीप सिंह, वजीर चंद, सोहन सिंह, निर्मल सिंह, कालूराम, सुखचरण सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें