पिम्स मेडिकल एंड एजूकेशन चेरिटेबल सोसाइटी के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की ओर से मनप्रीत सोहल को पिम्स का सीईओ नियुक्त किया गया है।
सोहल ने पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ से लॉ की डिग्री प्राप्त की है और सिंगापुर मैनेजमेंट यूनिवर्सिटी से अस्पताल मैनेजमेंट का कोर्स किया है।
सोहल मैनेजमेंट क्षेत्र से पिछले 23 साल से जुड़े हुए हैं। इनमें से 12 साल का अनुभव देश के विभिन्न देशों के अस्पताल और स्वास्थ्य मामलों का है। उन्होंने अस्पतालों में परिवर्तन पर बड़े पैमाने पर काम किया है। इनमें हीरानंदानी अस्पताल नवीं मुंबई (एपीपी परियोजना), जीसाराम अस्पताल, नई दिल्ली उल्लेखनीय हैं।
इनकी अंतिम असाइनमेंट राहेजा अस्पताल मुंबई में बतौर सीईओ रही। सोहल ने बड़े संगठनों जैसे, एरिक्सन कम्यूनिकेशन, फोर्टिस और मोनटेरी इंडस्ट्रीज के साथ काम करने में महत्वपूर्ण विशेषज्ञता हासिल की है।
बोर्ड ऑफ गवर्नर्स ने सीईओ के रूप में मनप्रीत की नियुक्ति पर खुशी व्यक्त की है। वहीं सोहल ने कहा कि पिम्स का नेतृत्व करने के लिए चुने जाने पर उन्हें गर्व है।
उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज और अस्पताल दोनों में प्रतिभाशाली डाक्टर, प्रोफेसर, सहयोगी स्टाफ, सेवाओं को बहाल करने और चिकित्सा उत्कृष्ट और संस्था के लिए संचालन के लिए और प्रशासनिक सहयोगियों के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
पिम्स के मेडिकल कॉलेज में बीते साल एमबीबीएस में दाखिले पर एमसीआई ने रोक लगा दी। जहां मेडिकल कॉलेज की स्िथिति डगमगाई हुई थी वहीं चिकित्सक-लेक्चरर से लेकर क्लास फोर कर्मी छह माह के पगार न मिलने के कारण हल्ला मचाए हुए थे। इस मामले में खुद सीएम प्रकाश सिंह बादल को दखलअंदाजी करनी पड़ी थी।