फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: मान, केजरीवाल ने की नशे के जड़ से सफाए की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
-नशाखोरी पिछली सरकारों की विरासत: मान
विज्ञापन

-सरकारी वाहनों में थी नशा तस्करी: केजरीवाल
-
होशियारपुर। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को लोगों से अपील की कि वे नशे के विरुद्ध युद्ध में सहयोग करें और सुनिश्चित करें कि राज्य से नशाखोरी का बीज पूरी तरह से खत्म हो जाए।
नशा मुक्ति यात्रा के दौरान टांडा के जलालपुर गांव में लोगों को शपथ दिलाने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में नशाखोरी की समस्या पिछली सरकारों की विरासत है, जिन्होंने पंजाब के कल्याण की अनदेखी की, जिसके कारण राज्य की स्थिति दयनीय हो गई। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को इस अभिशाप को जड़ से खत्म करने की रणनीति बनाने में दो साल से अधिक का समय लग गया। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इसके बाद नशे की सप्लाई लाइन को तोड़ा गया, इस जघन्य अपराध में शामिल बड़ी मछलियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया गया, नशे के शिकार लोगों का पुनर्वास सुनिश्चित किया गया और यहां तक कि नशा तस्करों की संपत्ति जब्त कर नष्ट कर दी गई।
विज्ञापन




मुख्यमंत्री ने कहा कि युद्ध नशे विरुद्ध का उद्देश्य राज्य को स्वच्छ बनाना है, उन्होंने लोगों से इसमें पूरा सहयोग मांगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि जिस तरह गांव ने पुलिस को पूरा सहयोग देकर खुद को नशा मुक्त घोषित किया है, उसी तरह राज्य के अन्य हिस्सों में भी इसे दोहराया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह देखकर खुशी हो रही है कि इस समारोह में बड़ी संख्या में महिलाएं भाग ले रही हैं, जो एक अच्छा संकेत है। उन्होंने स्थानीय गांव की भी सराहना की, जिसने नशा मुक्त क्षेत्र होने का गौरव प्राप्त किया है।
विज्ञापन

राज्य के 3000 बड़े गांवों में जिम बनाएगी सरकार: केजरीवाल
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि पंजाब में नशे की समस्या इसलिए बढ़ गई है, क्योंकि पिछली सरकारों की नशा तस्करों के साथ मिलीभगत थी। उन्होंने कहा कि लोगों की भावनात्मक पीड़ा यह दर्शाती है कि पिछली सरकारों ने इस समस्या की लंबे समय से अनदेखी की है। पिछली सरकारों ने न केवल नशा तस्करों को संरक्षण दिया बल्कि वे खुद भी अपने सरकारी वाहनों में इस कारोबार को अंजाम देते रहे। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे की समस्या रातों-रात नहीं उभरी बल्कि यह वर्षों से चली आ रही है और पिछली सरकारों के दौरान अनगिनत परिवार निराश हो गए। सरकार न केवल नशे की आपूर्ति लाइनों को खत्म कर रही है बल्कि राज्य सरकार नशे के शिकार लोगों के पुनर्वास पर भी ध्यान केंद्रित कर रही है। उन्होंने कहा कि इस समस्या का समाधान आम आदमी के सक्रिय सहयोग से ही हो सकता है। उन्होंने कहा कि राज्य के लगभग 13000 गांवों में संवाद आयोजित किए जाएंगे। राज्य सरकार राज्य के 3000 बड़े गांवों में 3000 जिम बनाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें