पंजाब में प्रतिबंध के बावजूद चाइना डोर धड़ल्ले से बेची जा रही है। लोग इसके नुकसान को जानते हुए मौत बेच रहे हैं। पकड़े जाने पर पंजाब पापुलेशन कंट्रोल बोर्ड ने कड़े जुर्माने के साथ सजा का प्रावधान किया है फिर भी आसानी से चाइनीज डोर बेची जा रही है।
जालंधर के आदमपुर एरिया में काम से घर लौट रहे व्यक्ति का गला चाइनीज डोर से कट गया। गनीमत रही कि सांस की नली कटने से बच गई। पीड़ित के गले पर कई टांके आए हैं। घटना के तुरंत बाद गांव सरोबाद निवासी हरप्रीत सिंह (45) को अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल वह खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
गांव सरोबाद निवासी हरप्रीत सिंह की पत्नी सतिंदर कौर ने बताया कि उसका पति मोटरसाइकिल पर आदमपुर गया था। लौटते समय गांव नाहल में प्लास्टिक के धागे में उलझकर उसका गला कट गया और वह सड़क पर बेहोश होकर गिर पड़ा। वहां से गुजर रहे लोगों और ग्रामीणों ने उसे निजी अस्पताल में दाखिल कराया।