फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा बन रही चाइना डोर: आदमपुर में घर लौट रहे युवक का गला कटा, राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल

Sat, 11 Jan 2025 10:45 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

पंजाब में प्रतिबंध के बावजूद चाइना डोर धड़ल्ले से बेची जा रही है। लोग इसके नुकसान को जानते हुए मौत बेच रहे हैं। पकड़े जाने पर पंजाब पापुलेशन कंट्रोल बोर्ड ने कड़े जुर्माने के साथ सजा का प्रावधान किया है फिर भी आसानी से चाइनीज डोर बेची जा रही है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर के आदमपुर एरिया में काम से घर लौट रहे व्यक्ति का गला चाइनीज डोर से कट गया। गनीमत रही कि सांस की नली कटने से बच गई। पीड़ित के गले पर कई टांके आए हैं। घटना के तुरंत बाद गांव सरोबाद निवासी हरप्रीत सिंह (45) को अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल वह खतरे से बाहर है।
विज्ञापन


गांव सरोबाद निवासी हरप्रीत सिंह की पत्नी सतिंदर कौर ने बताया कि उसका पति मोटरसाइकिल पर आदमपुर गया था। लौटते समय गांव नाहल में प्लास्टिक के धागे में उलझकर उसका गला कट गया और वह सड़क पर बेहोश होकर गिर पड़ा। वहां से गुजर रहे लोगों और ग्रामीणों ने उसे निजी अस्पताल में दाखिल कराया। 
विज्ञापन


डॉक्टर के अनुसार कि उसकी सांस की नली ठीक है। गले का बाकी हिस्सा कट गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें