फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे की ओवरडोज से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। गाजी गुल्ला इलाके में रहने वाले रविंदर (34) की नशे के ओवरडोज से मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि रविवार रात उसके दोस्त उसे साथ लेकर गए थे। उन्होंने हत्या कर शव घर के बाहर फेंका है। दोस्तों ने उसे नशे की ओवरडोज देकर मारा है। रविंदर को उसके घर के बाहर फेंके जाने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।
विज्ञापन

एसीपी हरसिमरत छेतरा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोप सही पाए जाने पर मामला दर्ज किया जाएगा। पुलिस ने सीसीटीवी में कैद बाइक सवार को काबू कर लिया है जिसने युवक को घर के बाहर फेंका था। रविंदर के दोस्त गगन ने बताया कि रविवार रात रविंदर के कुछ दोस्त आए और उसे अपने साथ ले गए। करीब दो घंटे बाद दो युवक उसे बाइक पर बैठाकर लाए और घर के बाहर गिरा दिया। घरवालों ने जब उसे देखा तो वह मर चुका था। एसीपी हरसिमरत ने बताया कि पूछताछ में आरोपी युवक ने बताया कि उसके एक दोस्त ने फोन करके बताया था कि रविंदर की हालत खराब है और उसे ले जाएं। दोस्ती के नाते वह रविंदर को लेकर घर तक आया था। पुलिस अब उस युवक की तलाश कर रही है, जिसके साथ रविंदर ने नशा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें