फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 लाख नहीं मिलने के गम में एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना सदर के अंतर्गत गांव खूह बुर्ज वाला में उधार दिए 15 लाख रुपये वापस नहीं मिलने पर एक व्यक्ति की मौत हो गई। उक्त व्यक्ति ने अपनी जमीन की लिमिट बनाकर और आढ़ती से धनराशि लेकर किसी रिश्तेदार को दी थी। थाना सदर पुलिस ने बुधवार को मृतक के परिजनों की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रभजीत कौर उर्फ अमनदीप कौर ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि ननद हरजीत कौर के ससुर बख्शीश सिंह वासी गांव कामल वाला को उसके ससुर बोहड़ सिंह ने घरेलू जरूरत के लिए जमीन की लिमिट बनाकर और आढ़ती से उधार धनराशि लेकर 2015 में 15 लाख रुपये दिए थे। अब बोहड़ ने बख्शीश से अपने 15 लाख रुपये वापस मांगे थे। बख्शीश ने पैसे वापस नहीं लौटाए। इस कारण बोहड़ सिंह टेंशन में रहने लगा। इसी परेशानी के चलते बोहड़ सिंह की मौत हो गई।
उधर, मामले की तफ्तीश कर रहे सब-इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह के मुताबिक प्रभजीत कौर के बयान पर आरोपी बख्शीश सिंह व शरणजीत सिंह वासी कामल वाला के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें