फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटा हाथी और बाइक की टक्कर, दो की मौत, एक घायल

Sat, 06 Aug 2016 10:07 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/मोगा
विज्ञापन
- फोटो : Demo pic
विज्ञापन
सीमा लौहारा चौक के पास मोगा-अमृतसर रोड पर शुक्रवार देर रात छोटा हाथी और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई।
विज्ञापन


एक घायल हो गया। थाना मेहना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक अन्य हादसे में घायल लुधियाना के एक युवक की डीएमसी में मौत हो गई है। 

थाना मेहना के एएसआई मेजर सिंह ने बताया कि गगनदीप सिंह, लाभ सिंह और मंगा सिंह तीनों गांव लौहारा (कोर्ट इंसेखां) के रहने वाले हैं। यह तीनों मजदूरी करते हैं। वह शुक्रवार देर रात किसी रिश्तेदार की बाइक लेकर धर्मकोट के पास धार्मिक स्थान पर माथा टेकने गए थे। जब वह वापस गांव लौहारा लौट रहे थे तो लौहारा चौक के पास मोगा-अमृतसर रोड पर छोटा हाथी ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में तीनों गंभीर घायल हो गए। उन्हें मोगा के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां डॉक्टरों ने गगनदीप सिंह को मृत करार दे दिया। मंगा सिंह की हालत गंभीर होने पर उसे गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, फरीदकोट रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य सड़क हादसे में घायल सुखविंदर सिंह (21) निवासी बस्ती जोधेवाल, लुधियाना की उपचार के दौरान डीएमसी, लुधियाना में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मृतक सुखविंदर सिंह बाइक पर अपने जद्दी गांव रोशन शाह वाला (जीरा) आ रहा था। धर्मकोट के पास उसकी बाइक को ट्रैक्टर ने चपेट में ले लिया। गंभीर घायल होने के कारण उसे डीएमसी, लुधियाना में दाखिल करवाया गया था जहां उसकी मौत हो गई। थाना धर्मकोट पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें