फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता के साथ जबरन संबंध बना वीडियो बनाई, वीडियो की धमकी देकर युवकों ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
होशियारपुर रोड पर स्थित आदमपुर इलाके में एक विवाहिता के साथ वहां के एक व्यक्ति ने जबरन संबंध बनाए और उसकी अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दी। वीडियो गांव के आगे कई युवकों के पास पहुंची तो तीन युवकों ने इसकी धमकी देते हुए विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया। महिला की तरफ से पुलिस को शिकायत दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में जंडूसिंघा की रहने वाली विवाहिता ने बताया कि पिछले साल जुलाई में वह 7 साल के बेटे को ट्यूशन से लेकर आ रही थी। रास्ते में उसे जंडूसिंघा का रहने वाला दविंदर सिंह मिला। उसने जबरन उसका रास्ता रोका और अपना नंबर देकर कहा कि उसे फोन करे, अगर उसने कॉल नहीं की तो उसके बच्चे और पति की खैर नहीं। इससे वह डर गई और दविंदर को कॉल करनी शुरू कर दी। दविंदर सिंह कई बार उसके घर आया और बच्चे को मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसकी अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दी।
कुछ दिनों बाद जंडूसिंघा में मैकेनिक का काम करने वाला गांव नंगल फतेह खां का अमनजोत अमन उसे मिला। उसने विवाहिता को कहा कि उसने उसकी अश्लील वीडियो देखी है और ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया। कुछ दिन बाद गांव का लड़का जस उसे मिला और उसे रास्ते में रोक लिया और वही बात दोहराकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

वह परेशान हो गई और पति के साथ बाहर चली गई। करीब 9 महीने वहां रहे ताकि ये आरोपी उन्हें परेशान न करे। इसके बाद वह वापस लौटे तो अमनजोत अमन ने उसके पति को धमकाना शुरू कर दिया कि उसे गोली मार देगा और उसकी पत्नी को उठाकर ले जाएगा। इसके बाद वह काफी घबरा गए और पुलिस को इसकी शिकायत कर दी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें