फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर: इंडियन चुकबॉल फेडरेशन को मिला नया नेतृत्व, एमएफ फारूकी बने प्रधान

Sat, 28 Nov 2026 07:29 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, जालंधर

सार

प्रधान एमएफ फारूकी ने बताया कि अगले साल 26, 27 और 28 फरवरी को पहली बार जालंधर में साउथ एशियन चैंपियनशिप करवाई जाएगी, जिसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
इंडियन चुकबॉल फेडरेशन का चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनिवार को पीएपी में इंडियन चुकबॉल फेडरेशन की बैठक हुई, जिसमें नई कार्यकारिणी कमेटी का चुनाव करवाया गया। इस दौरान डीजीपी स्टेट आर्म्ड पुलिस एमएफ फारूकी को भारतीय चुकबॉल फेडरेशन का निर्विरोध प्रधान चुना गया, जबकि डॉ. रश्मि विज को जनरल सेक्रेटरी नियुक्त किया गया। 
विज्ञापन


उनके मुकाबले असम के अशोक गवैरी को 10 वोट मिले। वहीं, रश्मि विज को 18 वोट मिले। चुनाव प्रक्रिया के लिए रिटायर्ड आईजी राजपाल सिंह संधू को इलेक्शन कमिश्नर नियुक्त किया गया था। उनके साथ एडवोकेट आयुष यादव, रंजीत पवार और निहारिका तिवारी ने भी चुनाव करवाने में अहम भूमिका निभाई।

नई कार्यकारिणी में गुजरात के किशोर पटेल, पश्चिम बंगाल के दिवाकर राय, महाराष्ट्र के सुरेश गांधी और जम्मू-कश्मीर के सहरी फारूक को वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया, जबकि राकेश कुमार को ज्वाइंट सेक्रेटरी बनाया गया। जोनल स्तर पर नॉर्थ जोन का प्रधान रिटायर्ड एआईजी सुरेंद्र कुमार, वेस्ट जोन का प्रधान सुरेश गांधी, साउथ जोन का प्रधान जे. वसंता और ईस्ट जोन का प्रधान किरोद कुमार को नियुक्त किया गया।
विज्ञापन


प्रधान एमएफ फारूकी ने बताया कि अगले साल 26, 27 और 28 फरवरी को पहली बार जालंधर में साउथ एशियन चैंपियनशिप करवाई जाएगी, जिसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने बताया कि संगठन को सीएसआर के साथ 80जी और 12ए के तहत भी पंजीकृत करवाया गया है। आने वाली सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर नेशनल चैंपियनशिप के लिए भी जल्द कैलेंडर जारी किया जाएगा। फारूकी ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि अगले चार वर्षों में इंडियन चुकबॉल फेडरेशन को भारतीय खेल मंत्रालय के अधीन पंजीकृत करवाया जाए। इसके अलावा सभी राज्यों के संगठनों की कार्यप्रणाली को व्यवस्थित करने और खेल को देशभर में बढ़ावा देने के लिए भी कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें