फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में हैं आप तो नहीं चलेगी कार

Fri, 07 Feb 2014 12:19 PM IST
अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के छात्रों ने एक ऐसी कार तैयार की है, जिसमें अगर ड्राइवर ने शराब पी तो कार नहीं चलेगी। छात्रों ने एक ऐसी कार भी बनाई है, जिसे चलाने के लिए किसी ईंधन की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


यह कार सौर ऊर्जा से चलेगी। इन कारों को लवली ने ग्रेटर नोएडा में आयोजित ऑटो एक्सपो 2014 में प्रदर्शित किया है। यह पहली बार हुआ है कि किसी यूनिवर्सिटी के छात्रों द्वारा बनाई गाड़ियों को एक्सपो आयोजन में शामिल किया गया है।

लवली यूनिवर्सिटी के चांसलर अशोक मित्तल के मुताबिक वीरवार को एलपीयू के विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों ने 15 वाहनों का प्रदर्शन किया, जिन्हें परिकल्पना करने के बाद उन्होंने स्वयं डिजाइन, विकसित और निर्मित भी किया है।
विज्ञापन


लवली के छात्रों ने विश्व की प्रथम फैमिली सोलर कार को डिजाइन किया है। यह कार सौर ऊर्जा पर ही उच्चतम माइलेज देगी। विद्यार्थियों की प्रतिभा का एक और प्रमाण दुनिया में कहीं से भी मोबाइल फोन के साथ संचालित की जा सकनेे वाली ड्राइवर लेस कार है।

दुनिया की सबसे छोटी कार रेतरो वोइतरे को आधुनिक तकनीक के साथ विंटेज मॉडल पर बनाया गया है जो रॉयल लुक लिए हुए है। स्मार्ट हाइब्रिड कार दुनिया की सबसे अधिक ईंधन कुशल (फ्यूल एफिशिएंट) कार है और जो फिंगर स्कैनर के प्रयोग से केवल एक अधिकृत व्यक्ति द्वारा ही संचालित की जा सकती है।

यदि ड्राइवर ने अल्कोहल का सेवन किया हुआ होगा या फिर उसका बॉडी टेम्परेचर या ब्लड प्रेशर नॉर्मल नहीं होगा तो भी यह कार नहीं चलेगी। अद्वितीय बाइक दो विभिन्न ऊर्जा स्त्रोतों पर काम कर सकती है।

विद्यार्थियों और फैकल्टी ने अन्य उत्पादनों में हाइब्रिड क्रायोजन इंजन का उत्पादन भी किया है जो अधिकतम ईंधन कुशल होने के लिए नाइट्रोजन का इस्तेमाल करता है, जबकि, हेक्साकाप्टर भविष्य का संदेश वाहक है जो वायु मार्ग से ग्राहकों के लिए उनके घर तक आसानी से आवश्यक चीजें ले जाएगा। इसे हवाई निगरानी या ऊंचाई से फोटो शूट के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

एलपीयू के चांसलर अशोक मित्तल के मुताबिक एक्सपो में प्रदर्शित किए जा रहे आकर्षक वाहनों की कतार में लवली के छात्रों ने नवीन पेशकारियों में दुनिया की पहली फैमिली सोलर कार, विश्व की सबसे छोटी कार, मोबाइल से संचालित ड्राइवरलेस कार, मल्टीप्ल एनर्जी (बहु ऊर्जा) वाली स्मार्ट हाइब्रिड कार, यूनिक (अद्वितीय) बाइक, हाइब्रिड क्रायोजन इंजन, हेक्सा काप्टर, ऑल टीर्रिन व्हीकल्स आदि कई वाहनों को पेश किया।

उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी के टैलेंट को प्रदर्शित करने के लिए ऑटो एक्सपो का हिस्सा बनना एक बड़ा कदम है। मित्तल ने बताया कि इन डिजाइन को लेकर यूनिवर्सिटी की ग्लोबल फार्च्यून टॉप 50 के कंपनीज में से एक के साथ, डिजाइन कोलैबोरेशन की बात चल रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें