फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलपीयू की शीतल का मिस इंडिया फाइनल के लिए चयन

Thu, 29 Oct 2015 09:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के वार्षिक फेस्टिवल यूथ वाइब 2015 में भाग लेने वाली बीबीए अंतिम वर्ष की छात्रा शीतल राणा का चयन एलपीयू कैंपस प्रिंसेस 2015 के तौर हुआ है।
विज्ञापन


मिस दिवा यूनिवर्स 2014 नोयोनिता लोध ने शीतल राणा का सर्वश्रेष्ठ एलपीयू कैंपस प्रिंसेस के तौर पर चयन किया। शीतल को अब मुंबई में आयोजित होने वाले मिस इंडिया फाइनल के लिए सीधा प्रवेश मिल गया है।

जीएनडीयू अमृतसर की बीटेक की एक अन्य छात्रा स्मृति ठाकुर को भी शीतल के साथ ब्रेकिटेड तौर पर विजेता घोषित किया गया है।

कुछ अंतराल के बाद दोनों विजेता छात्राएं मिस इंडिया के चयन के लिए सीधे मुंबई जाएंगी। एलपीयू के चांसलर अशोक मित्तल ने विजेता छात्राओं को बधाई दी। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय डीजे न्यूकलिया और सिक लिप ने अपनी मधुर धुनों पर विद्यार्थियों को नाचने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें