डीएवी कॉलेज में 1965 की इंडो पाक जंग की गोल्डन जुबली के उपलक्ष्य में सेमिनार करवाया गया। इसमें शहीदों की वीर गाथाओं और उनके वीर बलिदान के बारे में बताया गया।
इसका अहम मकसद इस जीत के 50 साल पूरे होने पर जश्न मनाना था। यह आयोजन टीम वज्र कोर की तरफ से आयोजित करवाया गया था।
वज्र कोर के कई बड़े अफसरों ने इस जंग के बारे में अपने अनुभव सांझे किए। इस दौरान कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. बीबी शर्मा, रजिस्ट्रार प्रो. वीके सरीन, डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ. किरंजीत रंधावा, स्टाफ सेक्रेटरी डॉ. संजीव धवन, ज्वाइंट स्टाफ सेक्रेटरी प्रो. मनीष खन्ना मौजूद थे।