फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में एलपीयू को मिला देश में 8वां स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। इस साल टाइम्स हायर एजुकेशन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2022 सिस्टम में 99 देशों के हजारों विश्वविद्यालयों ने भाग लिया। इसमें भाग लेने वाली लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी को क्लिनिकल एंड हेल्थ विषय के लिए भारत के शीर्ष विश्वविद्यालयों में 8वां स्थान मिला है।
विज्ञापन

इस रैंकिंग के लिए एलपीयू को अमेरिका के टेक्सास स्टेट यूनिवर्सिटी और भारत के एएमयू के साथ रैंकिंग सिस्टम के 601 बैंड में शामिल किया गया है। इस सफलता पर एलपीयू के चांसलर अशोक मित्तल ने कहा कि एलपीयू में हम सभी को प्रतिष्ठित विश्व रैंकिंग प्रणाली में प्रवेश करके इस महत्वपूर्ण क्षण पर अत्यंत गर्व है। ऐसी प्रख्यात रैंकिंग में अपनी भागीदारी के पहले वर्ष के भीतर एलपीयू ने न सिर्फ देश के सैकड़ों संस्थानों को पछाड़ दिया है, बल्कि दुनिया के शीर्ष कुछ विश्वविद्यालयों के साथ स्थान हासिल करके दुनिया में अपनी काबिलियत साबित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें