फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियार दिखाकर होटल कर्मियों से सात हजार छीने

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर-फाजिल्का राजमार्ग स्थित गोलूका मोड़ पर एक होटल से बाइक सवार तीन शातिर तेजधार हथियार दिखाकर सात हजार की नकदी छीनकर फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज से उक्त आरोपियों की पहचान की गई। उधर, थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने रविवार को उक्त तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित होटल मालिक रविंदर सिंह वासी बस्ती रेलवे गुरुहरसहाए ने पुलिस को बताया कि उनका गोलूका मोड़ पर होटल है। वे होटल पर काम करने वाले कर्मचारी अनीष व अजय को उनके घर बाइक पर छोड़ने गए थे। जब होटल पर पहुंचा तो वहां काम कर रहे कर्मियों से बाइक सवार तीन शातिर तेजधार हथियार के बल पर सात हजार रुपये की नकदी छीनकर भाग गए। रविंदर ने बताया कि होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देख कर आरोपियों की पहचान की गई। फुटेज से आरोपी की पहचान सुरजीत सिंह व गुरप्रीत सिंह के तौर पर हुई है। तीसरे आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है। एएसआई गुरचरण सिंह के मुताबिक उक्त घटना शनिवार रात लगभग साढ़े नौ बजे हुई। होटल मालिक रविंदर सिंह के बयान पर आरोपी सुरजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह वासी जालंधर व एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें