फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में 30 सेकेंड में लूट लिया पेट्रोल पंप: बाइक पर आए तीन नकाबपोश, कर्मी से कैश छीना, चलाई गोलियां, Video

Wed, 15 Jan 2025 09:24 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

जालंधर में पेट्रोल पंप पर बाइक सवार तीन नकाबपोश लुटेरों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों ने पंप कर्मी से कैश छीना और भागते चलाई गोलियां भी चलाई। घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हुई है। 
विज्ञापन
बाइक सवार तीन लुटेरों ने की वारदात। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के जालंधर में पेट्रोल पंप में लूट की वारदात हुई है। बदमाशों ने 30 सेंकेड में वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। जालंधर-जम्मू नेशनल हाईवे पर नकाबपोश लुटेरों ने पेट्रोल पंप कर्मचारियों पर फायरिंग कर दी। इसके बाद लुटेरे एक कर्मी से नगदी लेकर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि एक बाइक सवार होकर तीन लुटेरे पेट्रोल पंप पर आते हैं। इस दौरान बाइक से 2 लुटेरे उतरते है और कर्मी को पिस्तौल दिखाते हुए उससे पूरा कैश लेकर वहां से जाती बार हवाई फायर करते हुए फरार हो जाते हैं। इस दौरान पंप पर कर्मियों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन




पेट्रोल पंप कर्मियों ने घटना की सूचना पंप के मालिक को दी। घटना की सूचना एचपी पेट्रोल पंप के मालिक पुष्पिंदर ने थाना आदमपुर की पुलिस को शिकायत दी है। पुष्पिंदर सिंह ने बताया कि मंगलवार देर रात बाइक पर सवार होकर 3 लुटेरे आए और कर्मचारियों से 35 हजार की नगदी लेकर फरार हो गए। उक्त आरोपियों ने चेहरे कपड़े से ढके हुए थे। लुटेरों ने 3 से 4 फायर किए हैं। पंप मालिक के अनुसार लुटेरों ने दानिश कर्मी से पैसे छीने और फायरिंग की। उसके बाद लुटेरों ने डीजल डालने वाले के पास जाकर एक फायर किया जोकि फायर छत की कनोपी पर लगा है।
विज्ञापन


इसके बाद लुटेरे उक्त कर्मी से पैसे और बैग लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना अलावलपर चौकी को दी। लेकिन जब तक पुलिस पहुंची तब तक हमलावार फरार हो चुके थे। पीड़ित ने पंप के पास गश्त बढ़ाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लुटेरों के बाइक पर नंबर प्लेट नहीं लगी हुई थी। 
विज्ञापन


घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने देर रात भी नाकाबंदी करके आरोपियों को काबू करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी फरार हो चुके थे। वहीं बुधवार सुबह से पुलिस की तरफ से आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें