फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के 109 खंभे गिरने से गांव में बिजली गुल

Thu, 16 Jun 2016 08:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मक्खू (फिरोजपुर)
विज्ञापन
बिजली गुल - फोटो : demo
विज्ञापन
मक्खू और जीरा में दो दिन पहले आई आंधी के चलते लगभग 109 बिजली के खंभे गिरने से कई गांव में बिजली गुल है। बिजली जाने से धान की सिंचाई में काफी दिक्कत आ रही हैं।
विज्ञापन


उधर, वीरवार किसान खेत मजदूर सेल के चेयरमैन जत्थेदार इंद्रजीत सिंह जीरा ने कई गांवों का दौरा किया और बिजली विभाग के अधिकारियों को टेलीफोन कर खंभे लगाने और बिजली सप्लाई शुरू करने के आदेश दिए।

सिंह ने बताया कि बिजली नहीं होने के कारण ट्यूबवेल नहीं चलेंगे और धान की फसल की सिंचाई नहीं की जा सकती है। गुरनेक सिंह, गुरभेज सिंह, जगीर कौर व सुरेंद्र कौर ने बताया कि तेज आंधी के कारण उनके घरों के चौबारे गिर गए।
विज्ञापन


जगीर सिंह का शेड गिरने से पशु जख्मी हो गए। गुरनेक सिंह ने बताया कि बिजली के खंभे गिरने से गांव में बिजली गुल है। गर्मी के कारण बहुत परेशानी हो रही है। धान फसल की बिजाई के लिए पानी की जरूरत है, लेकिन बिजली नहीं होने के कारण ट्यूबवेल नहीं चल रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें