फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाड़ की आग से जली पड़ोसी किसान की लाखों की लैमन ग्रास

विज्ञापन
पठानकोट के गांव चौहाना में लैमन ग्रास के खेत में हुई तबाही। - फोटो : PATHANKOT
विज्ञापन
गांव चौहाना में एक किसान ने नाड़ को आग दी जिससे पड़ोसी किसान की लाखों की लैमन ग्रास भी जल गई। मामला डीसी गुरप्रीत सिंह खैरा तक पहुंचा तो उन्होंने मुख्य कृषि अधिकारी को मौका मुआयना करने की हिदायत दी। मामले की जांच खेतीबाड़ी और किसान भलाई की टीम कर रही है। थाना कानवां पुलिस को कानूनी कार्रवाई की सिफारिश की गई है।
विज्ञापन

गांव चौहाना के युवा किसान राजेश कुमार ने बताया कि सरकार की फसली विभिन्नता योजना को अपनाते हुए उसने 2 साल पहले अपनी 5 एकड़ जमीन में लैमन ग्रास लगाया था। इसके अलावा 6 लाख की लागत से लैमन ऑयल निकालने का प्लांट भी लगाया था। उसके पड़ोसी किसान ने अपने खेत में गेहूं काटने के बाद नाड़ को आग लगा दी। आग बढ़ते हुए उसके खेत तक पहुंची और देखते ही देखते लैमन ग्रास की पूरी फसल जलकर राख हो गई। राजेश ने बताया कि इसमें उसका 5 से 7 लाख का नुकसान हुआ है। कृषि अधिकारी डॉ. अमरीक सिंह ने बताया कि राजेश की शिकायत पर थाना सदर पुलिस को आगामी कार्रवाई के लिए कहा गया है।
नाड़ जलाने के 16 मामले आए सामने
जिला कृषि अधिकारी डॉ. हरतरण पाल सिंह ने बताया कि चार दिनों में पठानकोट में नाड़ जलाने के 16 मामले सामने आए हैं। यह मामले चार साल के कुल केसों से भी अधिक हैं। 16 में से 3 किसानों की पहचानकर उन्हें 2500 रुपये जुर्माना किया गया है। बाकी की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें