फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत पर बने स्टोर में लगी आग

विज्ञापन
गोदाम में लगी आग पर काबू पाते दमकल कर्मी। - फोटो : ABOHAR
विज्ञापन
कृष्णा नगरी डाकघर वाली गली में स्थित एक घर की पहली मंजिल पर बने स्टोर में दोहपर बाद अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकलों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। घटना में हजारों का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार स्थानीय निवासी रोहित गोयल ने घर की छत पर स्टोर बना रखा है। इसमें घरेलू सामान रखा हुआ था। वीरवार दोपहर बाद उक्त स्टोर मेें आग लग गई। धुआं निकलता देख लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया। काफी देर बाद मौके पर पहुंची दमकल गाड़ी ने बड़ी मुश्किल से काबू पाया। फायर अफसर वरिंद्र कुमार के साथ नरेश कुमार, हरप्रीत सिंह व राजेश ने आग बुझाने में पूरा सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें