फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: पन्नू ने एयर इंडिया की उड़ान में बम की दी धमकी, टोरंटो एयरपोर्ट पर सख्ती; फ्लाइट में जाने से रोका

Fri, 10 Nov 2023 09:20 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जालंधर

सार

आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस के नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उसने एयर इंडिया की उड़ाना में बंम की धमकी दी है। इस मामले में जलंधर के एक रहने वाले शख्स ने कनाडा के पीएम को शिकायत की है।

 
विज्ञापन
गुरपतवंत सिंह पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में प्रतिबंधित आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस के नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू एक बार फिर अपने एक वीडियो को लेकर घिर गए हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो जारी कर 19 नवंबर को एयर इंडिया की उड़ान में बम की धमकी दी थी, जिसे लेकर कनाडा में उच्चस्तरीय जांच शुरू हो चुकी है। यह जांच जालंधर के रहने वाले जोगिंदर सिंह बासी की शिकायत पर शुरू की गई है। जोगिंदर सिंह बस्सी ने कनाडा के प्रधानमंत्री ट्रूडो को शिकायत लिखकर कहा कि पन्नू एयर इंडिया की फ्लाइट को उड़ाने की धमकी दे रहा है, जो काफी गंभीर मामला है। इस फ्लाइट में भारतीय व कनाडाई सिटीजन सफर करते हैं और ऐसे लोगों पर कनाडा में एंट्री पर प्रतिबंध लगाया जाए।
विज्ञापन


कनाडा के परिवहन मंत्री पाब्लो रोड्रिगेज ने कहा है कि देश की संघीय पुलिस 19 नवंबर को एयर इंडिया की उड़ान में बम की धमकी के मामले की जांच कर रही है। कनाडा सरकार हर खतरे को गंभीरता से लेती है, खासकर जब इसमें कोई एयरलाइन शामिल हो। वहीं, कनाडा के टोरंटो एयरपोर्ट पर एयर इंडिया फ्लाइट्स के लिए सख्ती बढ़ा दी गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को आरसीएमपी ने आठ लोगों को फ्लाइट में चढ़ने से रोका और काफी देर तक उनसे पूछताछ की। रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पन्नू का यह वीडियो चार नवंबर को सोशल मीडिया पर आया था, जिसमें उन्हें 19 नवंबर को एयर इंडिया में यात्रा कर रहे लोगों को चेतावनी देते हुए सुना जा सकता है। इस मामले को लेकर कनाडा में भारतीय मूल के लोगों ने काफी रोष व्यक्त किया। पन्नू के इस वीडियो के बाद भारत और कनाडा सरकार ने सख्त कदम उठाने की बात कही। क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का आखिरी मैच 19 नवंबर को होगा। इस क्रिकेट वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत कर रहा है। पन्नू ने अपने वीडियो में इसका जिक्र भी किया है। गुरपतवंत सिंह पन्नू ने इस वीडियो में कहा कि सिखों को 19 नवंबर को एयर इंडिया की फ्लाइट में यात्रा नहीं करनी चाहिए क्योंकि उनकी जान को खतरा हो सकता है।
विज्ञापन


कनाडा के परिवहन मंत्री पाब्लो रोड्रिग्ज ने कहा है कि देश की संघीय पुलिस 19 नवंबर को एयर इंडिया की उड़ान में बम की धमकी के मामले की जांच कर रही है। समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, उन्होंने ओटावा में संवाददाताओं से कहा हम हर खतरे को गंभीरता से लेते हैं। खासकर जब इसमें कोई एयरलाइन शामिल हो। उन्होंने कहा कि रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें