फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: रेहड़ी-फड़ी वालों को उजाड़ने के खिलाफ सीपीआई की अगुवाई में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। पुलिस की ओर से रेहड़ी-फड़ी वालों के खिलाफ की गई करवाई के विरोध में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) की अगुवाई में प्रदर्शन किया गया। प्रशासन की ओर से बुधवार 10 बजे आयोजित नेताओं की बैठक से पहले पुलिस प्रशासन ने सीपीआई के जिला उप सचिव कामरेड सुरिंदर ढंडियां और उनके साथ रेहड़ी-फड़ी वालों के नेताओं को हिरासत में ले लिया और उन्हें थाने ले जाया गया।
विज्ञापन

जब इस बात की जानकारी पार्टी के नेताओं, वर्करों और रेड़ी-फड़ी वालों को लगी तो लोग सब्जी मंडी जलालाबाद पहुंचे। रोष तीव्र होने के कारण पुलिस ने एक घंटे बाद हिरासत में लिए गए सभी नेताओं को बिना शर्त रिहा कर दिया। रेड़ी-फड़ी वालों को जबरन उठाने के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन की अगुवाई सीपीआई के जिला सचिव कामरेड हंस राज गोल्डन, मीट सचिव कामरेड सुरिंदर ढंडियों, कंस्ट्रक्शन वर्कर एंड लेबर यूनियन एटक के प्रांतीय उप सचिव एडवोकेट परमजीत ढाबां, गुरदियाल ढाबां, हरजीत कौर ढंडियों, रेड़ी-फड़ी वालों के नेता सुरिंदर सिंह, सन्नी हांडा, लवली कुमार और पंजाब किसान सभा के अध्यक्ष अशोक कंबोज ने की।
इस मौके पर क्रांतिकारी किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष साथी सुखचैन सिंह सैदोका, सर्व भारत नवजवान सभा के सूबा सचिव चरनजीत छांगा राय, जिला अध्यक्ष साथी शुबेग झंगड़भैणी, कुल हिंद किसान सभा के नेता कृष्ण धर्मू वाला, एआईएसएफ के सूबा अध्यक्ष रमण धर्मूवाला, जिला सचिव स्टालिन लमोंचड़, कीर्ती फाजिल्का, प्रवीण हस्ता कलां, बीजेपी के जिला अध्यक्ष काका कंबोज, भजन लाल फाजिल्का, भारतीय किसान यूनियन एकता डकौंदा के नेता प्रवीण मौलवी वाला, भठ्ठा मजदूर यूनियन के नेता प्रेम सिंह, राजविंदर नियुला, संदीप जोधा, छिंदर महालम, क्रांतिकारी किसान यूनियन के नेता चन्न सिंह सैदोके, बलविंदर महालम और कुलदीप बख्शूशाह ने भी संबोधन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें