फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भट्ठा मजदूर की हत्या

Thu, 11 Jun 2015 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला
विज्ञापन
विज्ञापन
कांजली रोड के पास ईंट भट्ठे पर करने वाले एक मजदूर की किसी ने हत्या कर दी। मृतक का शव भट्ठे के साथ लगते कच्चे रास्ते पर पड़ा मिला। सुबह छह बजे घटना की सूचना मिलते ही एसपी-आई जगजीत सिंह सरोआ, डीएसपी सब-डिवीजन महिंदर सिंह और एसएचओ सिटी अश्विनी कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
विज्ञापन



मृतक की पहचान राधे श्याम मूल निवासी महरी, थाना राममाऊ, जिला बहराइच, यूपी के तौर पर हुई। फिलहाल वह कांजली रोड स्थित सोनी के ईंट-भट्ठे पर काम करता था। तीन माह पहले ही वह पंजाब में काम करने आया था।
मृतक राधेश्याम के साथी छोटे लाल ने बताया कि बुधवार शाम को राधेश्याम अपने दो-तीन साथियों के साथ राशन लेने गया था, लेकिन वापस नहीं आया।



वीरवार सुबह किसी ने उन्हें सूचना दी कि एक व्यक्ति का खून से लथपथ शव भट्ठे के साथ वाले कच्चे रास्ते पर पड़ा है। इस उन्होंने तुरंत सोनी भट्ठे के मालिक विशाल सोनी को इसकी सूचना दी। एसपी-आई जगजीत सिंह सरोआ ने कहा कि मामला मर्डर का है। मृतक के सिर पर गहरी चोटों के निशान है। पुलिस जांच कर रही है। बहुत जल्द मामले को सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें