फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 को बंद रहेगा फरीदकोट

Thu, 11 Jun 2015 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना बाजाखाना के गांव बुर्ज जवाहर सिंह वाला के गुरुद्वारा साहिब से करीब 10 दिन पहले श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पावन स्वरूप चोरी होने का मामले को लेकर वीरवार को गांव के गुरुद्वारा साहिब में जुटे सिख जत्थेबंदियों के कार्यकर्ताओं ने अपना रोष व्यक्त किया। इस दौरान एसएसपी के आग्रह पर जत्थेबंदियों ने अपना आंदोलन 10 दिनों के लिए स्थगित कर दिया है लेकिन इस घटना के खिलाफ 20 जून को जिला फरीदकोट बंद रखने की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन




दमदमी टकसाल के नेता भाई अमरीक सिंह अजनाला ने कहा कि 10 दिनों बीत जाने पर भी पुलिस श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का अपमान करने वाले आरोपी की तलाश नहीं कर पाई है जिसके चलते सिख संगतों में रोष बढ़ता जा रहा है। इससे पहले जिला प्रशासन को 10 जून तक का अल्टीमेटम दिया गया था और अभी तक पुलिस कुछ नहीं कर पाई। पंथक लहर के संत बलजीत सिंह दादूवाल ने कहा कि ऐसी घटनाओं में राज्य सरकार को सख्त कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें