फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: प्रेम संबंध के विरोध में मजदूर की हत्या

Sun, 23 Aug 2026 07:53 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोगा। बाघापुराना के गांव समाध भाई में प्रेम संबंध के विरोध को लेकर एक 50 वर्षीय मजदूर की हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान पर एक ही परिवार के पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला 23 अगस्त को दर्ज किया है।
मृतक की पहचान शमिंदर सिंह के रूप में हुई है, जो मजदूरी करता था। उसके बेटे हरजीत सिंह के गांव की एक युवती से प्रेम संबंध थे। शमिंदर सिंह इन संबंधों का विरोध करता था। उसने कुछ दिन पहले युवती के परिजनों को उलाहना भी दिया था। 18 अगस्त की रात शमिंदर सिंह काम से घर लौट रहा था। रास्ते में युवती के पिता निर्मल सिंह, भाई बूटा सिंह, चाचा लखबीर सिंह, चाची और युवती ने उसे घेर लिया। उन्होंने डांग से उसके सिर पर हमला कर दिया। हमले में शमिंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मोगा के अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे फरीदकोट और बाद में बठिंडा रेफर किया गया। 22 अगस्त को बठिंडा ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना बाघापुराना पुलिस ने मामले की जांच की है। इसके बाद पांचों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार रेड कर रही है। मृतक के शव का सोमवार को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें