फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत को जानो राष्ट्रीय प्रतियोगिता : डीएवी स्कूल के विद्यार्थियों को भाविप ने किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोटकपूरा। भारत विकास परिषद की ओर से भारत को जानो राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित डीएवी पब्लिक स्कूल के दो होनहार विद्यार्थियों को स्कूल परिसर में सम्मानित किया गया। परिषद ने विशेष समारोह आयोजित कर विद्यार्थियों परिणीता शर्मा और माधव गर्ग को उपलब्धि के लिए बधाई दी। समारोह की अध्यक्षता स्कूल प्रिंसिपल डॉ. राजवीर सिंह कंग ने की।
इस अवसर पर भारत विकास परिषद के प्रांतीय सलाहकार नरेश पाल कांसल, सुभाष गोयल, स्वामी विवेकानंद शाखा के प्रधान नरेश गोयल, सचिव हरीश बत्रा, सहसचिव अमित मित्तल, वित्त सचिव नरेश अग्रवाल, कुलभूषण कौड़ा, ओमप्रकाश गुप्ता, रुपिंदर ठाकुर और पीआरओ राजीव शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रांतीय सलाहकार नरेश पाल कांसल ने बताया कि भारत विकास परिषद हर वर्ष राष्ट्रीय प्रकल्प के अंतर्गत भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन करती है। इसमें स्कूल स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक प्रतिभाओं को परखा जाता है। जूनियर वर्ग में डीएवी पब्लिक स्कूल के परिणीता शर्मा और माधव गर्ग ने स्कूल, जिला, प्रांतीय और रीजनल स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया। हाल ही में पांवटा साहिब (हिमाचल प्रदेश) में आयोजित क्षेत्रीय प्रतियोगिता में सफलता के बाद अब दोनों विद्यार्थी पुणे (महाराष्ट्र) में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल प्रिंसिपल डॉ. राजवीर सिंह कंग ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए उन्हें मार्गदर्शन देने वाले अध्यापक हरप्रीत सिंह और बबीता गुलाटी की प्रशंसा की तथा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए पूरी लगन से तैयारी करने को प्रेरित किया। समारोह में परिषद की ओर से विद्यार्थियों, शिक्षकों और प्रिंसिपल को सम्मानित किया गया, वहीं स्कूल प्रबंधन ने भी विद्यार्थियों को उपहार देकर हौसला बढ़ाया। इस दौरान सीनियर कोऑर्डिनेटर सुमन पूरी, रजनी शर्मा सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। मंच संचालन शिक्षिका शीनम गोयल ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें