फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किडनी रैकेट : पुलिस टीमों की दिल्ली और उत्तर प्रदेश में छापामारी

Thu, 06 Aug 2015 10:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जालंध्ार
विज्ञापन
विज्ञापन
किडनी रैकेट में स्थानीय पुलिस की कई टीमों ने दिल्ली व उत्तर प्रदेश में छापामारी की है। कई टीमों को अन्य स्थानों पर भी रवाना किया गया है। अभी तक छह ऐसे केस सामने आ चुके हैं, जिनमें फर्जी रिश्तेदार बनाकर किडनी ट्रांसप्लांट की गई थी। उन सगे रिश्तेदारों पर भी मामले दर्ज कर छापामारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन



पुलिस ने उन लोगों को समन देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिन छह लोगों ने नेशनल किडनी अस्पताल से गैर कानूनी ढंग से किडनी ट्रांसप्लांट करवाई थी। इसमें वकार खान, पूनम जैन, अंकुर अरनेजा, तारिक अहमद, सुनील कौल, मोहिंदर खुराना शामिल हैं। पुलिस के अनुसार इस किडनी के खरीदो फरोख्त के कारोबार में महिलाएं भी शरीक हो चुकी थी। कानपुर की दुर्गा ने अपनी किडनी मोहिंदर खुराना को दी थी।



दुर्गा ने खुद को सुजाता निवासी दिल्ली बताते हुए मोहिंदर खुराना को अपना पति बताया था। पुलिस ने इन सभी लोगों को 11 अगस्त से जांच में शामिल होने के लिए लिखित रूप से कहा है। इन लोगों को केस में नामजद करने के बाद कोर्ट से वारंट लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें