फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: खीरांवाली मर्डर केस-पुलिस ने नाबालिग समेत चार आरोपी पकड़े

Mon, 10 Feb 2025 10:24 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंप कर्मी को गोली मारने वाला मुख्य आरोपी की धरपकड़ जारी
विज्ञापन

एसपी-डी सरबजीत राय ने किए अहम खुलासे

कपूरथला। गांव खीरांवाली के नजदीक एचपी पेट्रोल पंप पर एक फरवरी की देर रात कुछ लुटेरों की ओर से लूट तथा पेट्रोल पंप कर्मी को गोली मारने के मामले में पुलिस ने चार लुटेरों को काबू कर मामले को सुलझाने का दावा किया है। जबकि पेट्रोल पंप कर्मी की हत्या करने वाला मुख्य आरोपी अभी फरार है। इसकी पुष्टि करते एसपी-डी सरबजीत राय ने बताया कि आरोपियों में एक नाबालिग लुटेरा भी शामिल है।
विज्ञापन

एसपी-डी सरबजीत राय ने बताया कि गांव खीरांवाली के नजदीक एचपी पेट्रोल पंप पर एक फरवरी की देर रात कुछ बाइक सवार लुटेरों की ओर से पेट्रोल पंप से 7500 रुपये की लूट तथा एक पंप कर्मी कुलवंत सिंह को गोली मारने की घटना घटी थी। जिसमें घायल कुलवंत सिंह की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे एसएसपी गौरव तूरा और उनकी टीम ने जांच शुरू करते हुए थाना फत्तूढींगा में अज्ञात लुटेरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। उक्त मामले में सीआईए स्टाफ की टीम तथा टेक्निकल टीम ने गंभीरता से जांच और कुछ अहम तथ्यों पर कार्रवाई करते हुए कुछ संदिग्ध लोगों को राउंडअप कर पूछताछ की और घटना को अंजाम देने वाले 7 लुटेरों में से 4 लुटेरों को काबू कर लिया है। लुटेरों की पहचान अरजन सिंह उर्फ गोपी निवासी मंडेर बेट ढिलवां, रोहित निवासी नूरपुर लुबाना थाना ढिलवां, तजबीर सिंह उर्फ़ तीर्थ निवासी मंसूरवाल वेट और एक नाबालिग के रूप में हुई है। आरोपियों से वारदात के समय उपयोग किए गए दो स्प्लेंडर बाइक, एक हॉकी, एक दातर बरामद किया है। जबकि घटना को अंजाम देने में शामिल सुखविंदर सिंह उर्फ़ काका निवासी ढिलवां, तीर्थ बिल्ला निवासी सुभानपुर और मुख्य आरोपी जरनैल सिंह, जिसने पंप कर्मी को गोली मारी थी की तलाश जारी है। एसपी- डी राय ने यह भी बताया कि जरनैल सिंह जालंधर पुलिस को एक मामले में वांछित भी है। और सभी लुटेरे 19 से 24 वर्ष के है। उन्होंने यह भी बताया कि गिरफ्तार किए गए लुटेरे अरजन सिंह के खिलाफ एक हत्या का मामला 28 नवंबर 2024 को कपूरथला थाना सिटी में दर्ज है और वह 11 जनवरी 2025 को जमानत पर रिहा हुआ था। उन्होंने बताया कि लुटेरे जरनैल सिंह ने ही पेट्रोल पंप कर्मी पर गोली चलाई थी, जिसको गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम में सक्रिय है और वारदात में प्रयुक्त पिस्तौल भी बरामद करना बाकि है। जल्द ही अन्य तीन लुटेरों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें