फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल के जालंधर दौरे से पहले लगे ‘एक साल दिल्ली बेहाल’ के पोस्टर

Sat, 27 Feb 2016 03:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री व आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल के जालंधर दौरे से पहले उनकी आलोचनाएं यहां पहुंच गई हैं। केजरीवाल रविवार को जालंधर पहुंच रहे हैं, लेकिन उनके विरोध में शहर में पोस्टर लग चुके हैं।
विज्ञापन


इनमें दिल्ली के सीएम बनने से पहले उनकी ओर से किए वादों के बारे में कटाक्ष किया गया है। एक साल दिल्ली बेहाल के स्लोगन के साथ लगे इन पोस्टर में दिखाया गया है कि किस तरह से केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों से वादे तो किए, लेकिन उनको पूरा नहीं किया है।

हालांकि इन पोस्टर को लगाने वालों के बारे में तो पता नहीं है। वहीं इन पोस्टर में दिखाया गया है कि केजरीवाल ने दिल्ली में 500 स्कूल खोलने का वादा किया था, लेकिन एक भी नहीं खोला गया।
विज्ञापन


इसके अलावा 20 नए कॉलेज, जो नहीं खुले, 500 मोहल्ला क्लीनिक जिसमें से 1 ही खुला, 4 हजार डाक्टरों व 15 हजार नर्सों की भर्ती का वादा, लेकिन इसमें एक की भी भर्ती नहीं हुई है। इन पोस्टर में दिखाया गया है कि दिल्ली में 15 लाख सीसीटीवी लगाने का वादा किया था, लेकिन एक भी नहीं लगाया गया है।

इसके अलावा इनमें दिखाया है कि केजरीवाल ने भ्रष्टाचार मुक्त दिल्ली का जो वादा किया था, उसमें कहा गया है कि दिल्ली में फैले भ्रष्टाचार में कोई बदलाव नहीं आया है। इन पोस्टर में केजरीवाल को उनके किए वादे की दिल्ली में 10 हजार महिला होम गार्ड रखी जाएंगी, की भी खिल्ली उड़ाई गई है।

इसमें कहा दिखाया गया है कि दिल्ली में 10 हजार होम गार्ड की भर्ती की बात करने वाली केजरीवाल सरकार ने एक भी महिला होम गार्ड की तैनाती नहीं की है। इस वजह से दिल्ली में हो रहे जुर्म में बढ़ोतरी ही हुई है। केजरीवाल के जालंधर पहुंचने से पहले इस तरह के पोस्टर का लगना सियासी दाव भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें