फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: कटारूचक्क ने मोगा में धान खरीद का लिया जायजा

Wed, 07 Oct 2026 05:20 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोगा। पंजाब के खाद्य एवं सिविल सप्लाई मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने बुधवार को मोगा की अनाज मंडी का दौरा किया। उन्होंने धान की खरीद और लिफ्टिंग के प्रबंधों का जायजा लिया।
विज्ञापन


मंत्री ने मंडी में किसानों से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने बताया कि अब तक मंडियों में 8.50 लाख मीट्रिक टन धान पहुंच चुका है। इसमें से 7.67 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा जा चुका है। किसानों को फसल के 1221 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। कटारूचक ने कहा कि सरकार का उद्देश्य किसानों को मंडी में परेशानी से बचाना है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देश हैं कि किसी को मुश्किल न आए। पंजाब सरकार धान की खरीद सुनिश्चित कर रही है। मोगा मंडी में 2,736 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है, जिसमें से 2,048 मीट्रिक टन खरीदा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें