फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: कंगना को थप्पड़ जड़ने वाली कपूरथला की बेटी, समर्थन में उतरा परिवार

Thu, 06 Jun 2024 11:21 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला कांस्टेबल के पति सिमरन सिंह भी सीआईएसएफ में तैनात, छह साल पहले जम्मू में हुई शादी
विज्ञापन

कुलविंदर पिछले दो वर्ष से चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर हैं तैनात
महेश कुमार - संवाद
सुल्तानपुर लोधी (कपूरथला)। बॉलीवुड क्वीन व हिमाचल प्रदेश के मंडी की नवनिर्वाचित भाजपा सांसद कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर थप्पड़ जड़ने से चर्चा में आई सीआईएसएफ महिला कांस्टेबल कुलविंदर कौर कपूरथला के गरीब किसान की बेटी हैं।
इस घटनाक्रम का मीडिया के जरिये पता चलने पर जिला कपूरथला की सब-डिवीजन सुल्तानपुर लोधी के गांव मंड माहीवाल का पूरा परिवार कुलविंदर कौर के समर्थन में उतर आया है। दरिया ब्यास की मार झेलने वाले छोटे से गांव मंड माहीवाल में रहने वाले कुलविंदर कौर के भाई शेर सिंह माहीवाल के अनुसार सिक्योरिटी को लेकर कंगना से कुलविंदर कौर तू-तू-मैं-मैं हुई, जिसके बाद तल्खी बढ़ गई।
विज्ञापन

किसान नेता शेर सिंह माहीवाल ने फोन पर बताया कि कंगना रनौत को थप्पड़ जड़ने वाली उनकी छोटी बहन कुलविंदर कौर है। वह छह भाई बहन हैं और उसकी शादी छह साल पहले जम्मू के सिमरन सिंह के साथ हुई। उनके एक बेटा व एक बेटी हैं। करीब पिछले दो साल से कुलविंदर कौर चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर तैनात हैं। उन्होंने बताया कि दोनों पति-पत्नी सीआईएसएफ में नौकरी करते हैं। उन्हें मीडिया के जरिये पता चला कि यह घटना घटी है। क्योंकि उसकी एयरपोर्ट में ड्यूटी थी, लेकिन अब पता चला है कि उसकी सिक्योरिटी पर ड्यूटी के दौरान कंगना रनौत के पर्स व फोन की स्कैनर पर चेकिंग के दौरान कुलविंदर कौर से बहस हो गई।
उनके अनुसार कंगना ने कहा कि वह मौके की एमपी हैं, जिस पर कुलविंदर कौर ने कहा कि वह नहीं जानतीं, इस पर उनकी आपस में तू-तू-मैं-मैं हो गई और मामला तल्ख हो गया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से कंगना पंजाब की बेटियां-माताओं के बारे में बयानबाजी करती हैं, उसे लेकर तल्खी बढ़ने से कुलविंदर कौर की ओर से जो कदम उठाया है, उसका वह समर्थन करते हैं। वह हर तरह की लड़ाई और कार्रवाई के लिए बिल्कुल तैयार हैं।
कुलविंदर के परिवार से नहीं हो पा रहा संपर्क : शेर सिंह -किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के सक्तर शेर सिंह माहीवाल ने अंदेशा जताया कि इस घटना के बाद से वह कुलविंदर कौर, उसके पति व दोनों छोटे बच्चों से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उनसे संपर्क नहीं हो पाया है। वह चिंतिंत हैं कि उनके साथ कुछ गलत न हो जाए। संवाद
विज्ञापन

इसलिए वह तुरंत चंडीगढ़ के लिए रवाना हो रहे हैं।
कुलविंदर कौर के गांव माहीवाल में जुटने लगे गांववासी
कपूरथला। सीआईएसफ महिला कांस्टेबल कुलविंदर कौर की घटना का मामला सामने आने के बाद सुल्तानपुर लोधी के दरिया ब्यास के किनारे बसे गांव मंड माहीवाल में गांववासी और किसान संगठनों के नेता जुटने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें